आम आदमी पार्टी प्रदेश के लोगों की पहली पसंदः गौरव शर्मा

Aam Aadmi Party is the first choice of the people of the state: Gaurav Sharma
आम आदमी पार्टी प्रदेश के लोगों की पहली पसंदः गौरव शर्मा

शिमलाः- आम आदमी पार्टी प्रदेश की जनता की पहली पसंद बन गई है और पार्टी की नीतियों पर प्रदेश के लोगों ने भरपूर विश्वास जताया है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने कहा की अन्य दल चाहे कांग्रेस हो या भाजपा बड़े-बड़े दावे करते है।

पढ़ें यह खबरः- GPSSS जोगिंद्रनगर के दो होनहारों को मिला शिक्षा गौरव सम्मान

पर अभी तक प्रत्याशियों का चयन नहीं कर पाए, वहीं दूसरी और आम आदमी पार्टी प्रदेश में जनता की पहली पसंद बनती जा रहीं हैं। जिसके चलते आम आदमी पार्टी ने सबसे पहले अपनी पहली प्रत्याशियों की सूची भी जारी कर दी है। जिसे जनता पर उनका विश्वास और गहरा हो जाए।

गौरव शर्मा ने कहा की बहुत ही खुशी और गर्व की बात है की आम आदमी पार्टी ने सबसे पहले अपनी पहली प्रत्याशियों की सूची निकाली है और भाजपा और कांग्रेस के नेता अभी अपनी आपस की लडाई में व्यस्त है। जो दल अभी तक प्रत्याशियों का चयन नहीं कर पाए। वो जनता को क्या विश्वास दिला पाएंगे। केवल मात्र अपना निजी हित ही ऐसे नेताओं का ध्येय होता है।

गौरव शर्मा ने कहा कि हम अपने केंद्रीय नेतृत्व का और प्रदेश नेतृत्व का धन्यवाद करतें है। साथ ही हमे गर्व महसूस होता है कि हम ऐसे राजनीतिक दल में है, जिनकी नीति-रीति स्पष्ट साफ है और प्रदेश में हर वर्ग को साथ लेकर मुद्दों पर बात करती है और उन्हें सुधारने के किए वचनबद्ध है। गौरव शर्मा ने सभी पार्टी के प्रत्याशियों को अग्रिम बधाई दी है और कहा कि उन्हें पुरा विश्वास है की सभी प्रत्याशी पुरजोर पार्टी को आगे बढ़ाने में दिन रात मेहनत करेंगे।
शिमला ब्यूरो

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।