विधायक बनने के बाद शाहपुर में दौड़ेगी विकास की गाड़ीः पठानिया

After becoming MLA, the vehicle of development will run in Shahpur: Pathania
मैं हमेशा शाहपुर हल्के की जनता का ऋणी रहूँगा!

शाहपुर: आज कांग्रेस प्रत्याशी केवल सिंह पठानिया चंगर क्षेत्र के डडोली ओर भरूपलाहड़ के बट बल्ला में प्रचार करने पहुँचे। केवल सिंह पठानिया का बट बल्ला पहुंचने पर जोरदार भव्य स्वागत हुआ। पठानिया को उसके बाद बोडू सारना, दरगेला, गोजू, बसनूर, लनजोत, नौसेरा, बागडू, पुहाड़ा, प्रेई, बजरेड, सिहुवा में जनता का भरपूर समर्थन मिला।

केवल सिंह पठानिया ने भाजपा छोड़ कर आए हुए 40 परिवारों को हार पहनाकर कांग्रेस में शामिल किया जो कि निम्नलिखित लक्की, प्रकाश चंद, महिंद्र सिंह, प्रीतम सिंह, संतोष, सतीश, सुरेश, विजय कुमार, सोमराज, मिलखी राम, बलदेव, रशपाल, रिंकू, सुभाष, कृष्ण, अशोक, बलदेव, सुरजीत, श्याम, रवि कुमार, घनश्याम, करतार, राकेश, चुनी, ऋषि, कीकर, गोल्डी, सतिंदर कुलतार हैं।

बट बल्ला की जनता ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा झूठ बोलने की राजनीति करती है। जनता का कहना है कि आज स्थानीय मंत्री को केंद्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा को बुलाने की क्या जरूरत पड़ गई अगर स्थानीय मंत्री विधायिका ने विधानसभा क्षेत्र शाहपुर का विकास करवाया है तो क्यों उनको सहारा लेना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ेंः सतर्कता जागरुकता सप्ताह पर PNB ने करवाई निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

कांग्रेस प्रत्याशी केवल सिंह पठानिया ने भाजपा छोड़ कर कांग्रेस परिवार में आने पर तहदिल से लोगों का स्वागत किया। पठानिया ने कहा कि आज जनता विकास को लेकर कांग्रेस का हाथ थाम रही है। मैं बच्चन देता हूं कि आपके आशीर्वाद से विधायक बनने के बाद विधानसभा में पहुँचते ही विधानसभा क्षेत्र शाहपुर में विकास की गाड़ी को दौड़ाया जाएगा, जनता की मांगों को लेकर सभी कार्याे को अंजाम दिया जाएगा।

पठानिया ने कहा कि जगह-जगह जनता का प्यार और आशीर्वाद मिलने पर मैं हमेशा शाहपुर हल्के की जनता का ऋणी रहूँगा। इस ऋण को तो मैं उतार नहीं सकता लेकिन समस्त शाहपुर हल्के में विकास की नींव रख कर विकास की गंगा बहाने की जरूर कोशिश करूंगा।

संवाददाताः ब्यूरो शाहपुर

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।