मुख्यमंत्री सहित सभी विधायक पहुंचे भारत जोड़ो यात्रा पर राजस्थान

All MLAs including Chief Minister reached Rajasthan on Bharat Jodo Yatra
मुख्यमंत्री सहित सभी विधायक पहुंचे भारत जोड़ो यात्रा पर राजस्थान

उज्जवल हिमाचल। शिमला
हिमाचल प्रदेश में नई सरकार के गठन के बाद आज सभी विधायक भारत जोड़ो यात्रा में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गाँधी के साथ जुड़े। आज सुबह प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का हाथ थाम कर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित सभी विधायकों ने कदमताल की।

सुबह पूरे जोश में हिमाचल कांग्रेस की सरकार राहुल गाँधी के साथ खड़ी नज़र आई और कदम से कदम मिलाकर इस भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने का सन्देश दिया। हिमाचल के नेता करीब दो घंटो तक यात्रा में रहे। वहीं इसको लेकर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर ने कहा कि हिमाचल में सरकार बनाना पार्टी के लिए उपलब्धि है।

यह भी पढ़ेंः रेनबो के छात्रों ने सीबीएसई क्लस्टर टेबल टेनिस प्रतियोगिता में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

उन्होंने कहा हिमाचल हिमालय का ताज है और ताज अब कांग्रेस के पास है। उन्होंने कहा यहीं से अब कांग्रेस की नई शुरुआत पूरे देश मे होने जा रही है। उन्होंने कहा प्रदेश की जनता ने जो विश्वास दिखाया है पूरी पार्टी साथ मिलकर उस पर खरा उतरेगी। इस मौके पर प्रभारी राजीव शुक्ला भी यात्रा का हिस्सा बने।

वही राहुल गाँधी ने भी हिमाचल के नेताओं का सत्कार किया और प्रतिभा, सुक्खू और मुकेश का विजय हाथ उठाया।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित सभी कांग्रेस विधायक शुक्रवार को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए।

शुक्रवार को यात्रा के 100 दिन पूरे हो रहे हैं। यात्रा में शामिल होने के लिए वीरवार शाम को सभी विधायक एक साथ वोल्वो बस में राजस्थान के अलवर के लिए रवाना हुए थे, आज विधायक राहुल गांधी के साथ पदयात्रा में भाग ले रहे हैं।

संवाददाताः ब्यूरो शिमला

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।