- Advertisement -spot_img
11.6 C
Shimla
Thursday, March 30, 2023

लंज महाविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक समारोह

Must read

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय लंज में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। समारोह में जिला विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया व धर्मपत्नी सुनंदा पठानिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। महाविद्यालय पहुंचने पर मुख्यतिथि का भव्य स्वागत किया गया। मुख्यतिथि ने 16 लाख में बनी आईसीटी लैब का शुभारंभ किया।

वहीं कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन व सरस्वती वंदना के साथ हुई। वहीं, सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रस्तुतियों देशभक्ति गान, एकल गायन, युगल गायन, एकल डांस, युगल डांस के माध्यम से उपस्थित जनसमूह का खूब मनोरंजन किया। कार्यकारी प्राचार्य डॉक्टर बृजेन्द्र भूषण ने कॉलेज की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि ने कॉलेज की विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

विधायक केवल सिंह पठानिया ने लंज कॉलेज में वार्षिक वितरण समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह को याद करके कहा कि अगर राजा पूर्व मुख्यमंत्री मंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह न होते तो आज ये दिन देखने को नही मिलता। खास लंज, अपर लंज, डडोली की प्रबुद्ध जनता का तहेदिल से धन्यवाद किया जो कि मुझे अपना आशीर्वाद दे कर मुझे विधानसभा क्षेत्र शाहपुर की जिम्मेदारी सौंपी है।

उसे मैं निभाने के लिए आपका सेवक के रूप में सेवा करूँगा। पूर्व की कांग्रेस सरकार ने लंज में एक पौधा लगाया था, आज ये पौधा बड़ा हुआ है। आज प्रदेश में कांग्रेस की सुखविंदर सिंह की सरकार सत्ता के लिए नहीं बल्कि व्यवस्था बदलने के लिए आई है। तीन महीनों में लंज कॉलेज को आईटीसी लैब के साथ 29 लाख रुपये स्वीकृति करके दिए है।

मोबा गाँव को पुल की स्वीकृति मिल चुकी है। जल्द ही लंज से मोवा के लिए पुल की सुविधा मोवा की जनता को मिलेगी। पानी की समस्या को दूर किया जाएगा। जल्द से जल्द स्थाई रूप से बिजली की सुविधा लंज कॉलेज को मिल जाएगी। प्रदेश में बजट की सराहना करते हुए कहा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार ने जनता को बिना बोझ के ऐतिहासिक बजट पेश किया है। कांग्रेस पार्टी ने चुनावों के समय में जो जनता से वायदे किये थे।

अब कांग्रेस सरकार ने उनको सरकारी दस्तावेज बना कर काम करना शुरू कर दिया है। अब प्रदेश में स्वास्थ्य को लेकर हर विधानसभा क्षेत्र में बेलनेस हॉस्पिटल बनाया जाएगा। कांग्रेस सरकार प्रदेश को हरित क्रांति बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार बचनबद्ध है कि जनता को पाँच सालों में कर्ज मुक्त करने का निर्णय लिया है। विधायक पठानिया ने कहा कि चंगर क्षेत्र में पानी की दो योजनाओं को एक साल में पूरी की जाएगी।

यह भी पढ़ेंः डाडासीबा में बेखौफ घूम रहे तेन्दुए ने पालतू गाय को किया लहूलुहान

एक साल में आईटीसी का भवन और पुलिस चौकी का भवन बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह का जल्द ही शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में दौरा होगा। प्रदेश में कांग्रेस सरकार युवाओं को इंसाफ दिला कर जल्द ही रोजगार के दरवाजे खोल कर रोजगार दिया जाएगा। स्थाई रूप से लंज में बीज भण्डार कार्यालय खोल दिया जाएगा। भूतपूर्व सैनिकों के लिए जल्द ही भूतपूर्व सैनिक भवन बनाया जाएगा। लंज में नेशनल बैंक भी खोला जाएगा।

बस की सुबिधा भी जल्द चंगर क्षेत्र जनता को दी जाएगी। विधानसभा शाहपुर क्षेत्र के भूतपूर्व सैनिकों के लिए 6 कनाल भूमि को भूतपूर्व सैनिक लीग शाहपुर के नाम किया है। अब जल्द ही ईसीएच, कैंटीन और विश्राम गृह के लिए जल्द ही भवन का शिलान्यास करके काम शुरू किया जाएगा।

लंज कॉलेज का नाम अब रजिंद्र प्रसाद कॉलेज के नाम पर रखा जाएगा। डडोली में शहीद सरनदास के नाम की सड़क का जल्द काम शुरू किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए लंज कॉलेज के छात्र-छात्राओं को 11,000 रुपये देने की बात कही।

’ये रहे मौजूद’
इस मौके पर अभिवावक शिक्षक संघ की प्रधान रेखा चौधरी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता देवदत्त शर्मा, वेद पटियाल सेवानिवृत्त प्राचार्य, सुमन मेहरा लंज कांग्रेस कमेटी प्रधान, ठाकुर गंधर्व सिंह, कैप्टन कपूर सिंह, आशा देवी प्रधान खास लंज, रेखा देवी प्रधान अपर लंज, हंसराज उप प्रधान, शिवचरण उप प्रधान, निशा देवी प्रधान मनेई, भीखम सिंह उपप्रधान, तिलक राज प्रधान हार चक्कियां, मंजीत सिंह प्रधान ठेहड़, हेमराज प्रधान परगोड़, रंजीत बग्गा सचिव लंज कांग्रेस कमेटी, पप्पू धीमान, कुलबीर सिंह, निर्मल सिंह, प्रीतम चंद पंचायत समिति, सुरजीत सिंह, जोगिंदर सिंह पूर्व प्रधान, बलजीत कौर पूर्व प्रधान, अच्छर सिंह, संजय कुमार, लेख राज, त्रिलोचन सिंह, हरनाम सिंह, केके डोगरा, रविन्द्र कुमार, परमपाल सिंह, धर्म सिंह, प्रभात सिंह, बलवीर सिंह, प्रमोद पठानिया, संजय कुमार, डीसी राणा, नायब तहसीलदार, राजीव शर्मा एक्सियन लोक निर्माण विभाग, विपुल पुंज एसडीओ, अजय सोहल एसडीओ आईपीएच, एक्सियन एलेक्टरसिटी अंग्रेज सिंह, डॉक्टर विवेक सूद एसएमओ कांगड़ा, अनिता देवी, सरिता सैनी, सुषमा देवी, उर्मिला राणा, नरेंद्र बलोरिया, सुरेश मेहरा, जतिंदर धीमान, विजय मेहरा सहित समस्त शिक्षक, छात्र और अभिवावक मौजूद रहे।

संवाददाताः अनुराग ठाकुर

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।

 

- Advertisement -spot_img

More articles

Please share your thoughts...

- Advertisement -spot_img

Latest News

%d bloggers like this: