श्री नैना देवी विधानसभा से विजय संकल्प रैली में गरजे अनुराग ठाकुर

Anurag Thakur roared at the Vijay Sankalp rally from Shri Naina Devi Vidhan Sabha
विजय संकल्प रैली में कांग्रेस-आप पार्टी पर जमकर गरजे केंद्रिय मंत्री अनुराग ठाकुर

बिलासपुर : हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में श्री नैना देवी विधानसभा क्षेत्र में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने आयोजित विजय संकल्प रैली में जहां एक ओर कांग्रेस और आप पार्टी पर जमकर प्रहार किए वहीं पर उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश का विकास मात्र भाजपा के साथ जुड़ा है।

यह भी पढे़ं : बुजुर्ग एवं दिव्यांग घर से ही कर सकेंगे मतदान

अनुराग ठाकुर ने कहा कि पूरा देश आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में उन्नती के पथ पर अग्रसर है। विजय संकल्प रैली में जहां पर मजारी गांव में काफी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने भाग लिया वहीं पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और भाजपा के प्रत्याशी रणधीर शर्मा का जमकर स्वागत किया गया। भाजपा द्वारा आज पूरा जिला में हर विधानसभा क्षेत्र में विजय संकल्प रैली का आयोजन किया गया।

संवाददाता : सुरेंद्र जम्वाल

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।