शिमला में BJP का प्रदेश सरकार के खिलाव विधानसभा घेराव प्रदर्शन शुरू

उज्ज्वल हिमाचल । शिमला
बीजेपी प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था और चुनाव के दौरान जनता से किए गए वादे पूरा नहीं करने के विरोध में प्रदर्शन कर रही है। विधानसभा के मानसून सत्र के चलते कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं को विधानसभा की और बढ़ने से रोक रही है। इसके लिए पुलिस ने चौड़ा मैदान में बैरिकेडिंग कर रखी है। भाजपा के बड़े नेता भी धीरे-धीरे चौड़ा मैदान पहुंचने लगे हैं। शिमला का चौड़ा मैदान जनता मांगे हिसाब, क्यों किया विश्वासघात के नारे से गूंज रहा है।

यह भी पढ़ें : आग की चपेट में आए एक बुजुर्ग सहित दो गायों की गई जान

विधानसभा घेराव के लिए प्रदेशभर से भाजपा विधायक दल, बीजेपी के तमाम फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शिमला पहुंचे हैं। दरअसल, बीजेपी लोकसभा चुनाव से पहले सुक्खू सरकार को घेरना चाह रही है। प्रदेश में सुक्खू सरकार को बने अभी 10 महीने हुए हैं। बीजेपी इन 10 महीनों में ही सुक्खू सरकार पर हमलावर है। इसी कड़ी में भाजपा ने सुक्खू सरकार के खिलाफ पहला बड़ा प्रदर्शन कर रही है।

ब्यूरो रिपोर्ट  शिमला

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें