घर के दो भाइयों की अचानक मौत से परिजनों में माहौल गमगीन

उज्जवल हिमाचल। नादौन
विकास खंड नादौन की हथोल पंचायत के लाहड़ गांव में उस समय माहौल गमगीन हो गया जब एक बेहद निर्धन परिवार से दो सगे भाइयों की एक साथ अर्थी उठी। दोनों भाइयों का निधन भी सोमवार सुबह 4 बजे एक साथ हुआ। दोपहर बाद दोनों भाइयों की जब चिता एक साथ जली तो हर आंख नम हो गई।

घटना की जानकारी देते हुए पंचायत प्रधान विनोद कुमार व दिनेश चंदेल ने बताया कि घर का बड़ा बेटा रघुवीर सिंह 49 वर्ष पुत्र धूमा राम कुछ समय से बीमार था और टांडा अस्पताल में भर्ती था। उसकी उपचार के दौरान सोमवार सुबह मौत हो गई। वहीं दूसरा बेटा मस्तराम 47 वर्ष घर पर ही था, उसकी भी मौत अचानक सोमवार सुबह 4 बजे घर पर हो गई।

यह भी पढ़ेंः अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से पहले वामपंथी संगठनों का केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

मस्त राम 35% दिव्यांग था। घर के दो भाइयों की अचानक मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं क्षेत्र भर में शोक की लहर दौड़ गई। रघुवीर सिंह की पत्नी भी बीमार है और चलने फिरने में असमर्थ हैं। वह अपने पीछे एक बेटा, एक बेटी सहित पत्नी छोड़ गया है।

वही मस्तराम अपने पीछे एक बेटा व पत्नी छोड़ गया है। इसके साथ ही घर पर वृद्ध माता-पिता रह गए हैं। बेहद निर्धन परिवार की आय का कोई साधन नहीं है। वही परिवार का पालन पोषण कैसे होगा।

यह चिंता परिजनों को सता रही है। ग्रामीणों व पंचायत प्रतिनिधियों ने सरकार व प्रशासन से इस निर्धन परिवार की सहायता की गुहार लगाई है।

ब्यूरो रिपोर्ट नादौन

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।