हिमाचलः शाहपुर पहुंचते ही मुख्यमंत्री बोले- जल्द ही बदलने वाली है तस्वीर

Himachal: As soon as he reached Shahpur, the Chief Minister said - the picture of Shahpur is going to change soon
हिमाचलः शाहपुर पहुंचते ही मुख्यमंत्री बोले-जल्द ही बदलने वाली है तस्वीर

उज्जवल हिमाचल। शाहपुर
विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर (Fatehpur) पर गए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhvinder Singh Shukhu) आज शाहपुर स्थित ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। वहां उनका स्वागत विधायक केवल सिंह पठानिया की अगुवाई में सैंकड़ों कार्यकर्ता की ओर से किया गया। इस दौरान विधायक केवल सिंह पठानिया ने उनके साथ शाहपुर के कई मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने विधायक केवल सिंह पठानिया की माता विद्या देवी से मिले और उनका आशीर्वाद भी लिया।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि विधायक केवल सिंह पठानिया एक जुझारू नेता हैं और शाहपुर की तस्वीर जल्द ही बदलने वाली है। पठानिया शाहपुर और प्रदेश के जनहित मुद्दों को लेकर एक्टिव रहते हैं। पठानिया के साथ मिलकर शाहपुर को मॉडल विधानसभा के रूप में विकसित किया जाएगा।

यह भी पढ़ेंः हिमाचलः बद्दी साईं मार्ग पर टीचरों से भरी कार खाई में गिरी

उसके लिए अभी से प्रयास आरंभ कर दिए हैं। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह राणा ने मुख्यमंत्री को शाहपुर दौरे का निमंत्रण दिया। जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार करते हुए कहा कि वे शीघ्र ही शाहपुर का दौरा करेंगे। इस अवसर पर कांग्रेस के सभी मोर्चों के कार्यकर्ता, महिला विंग आदि के अध्यक्ष सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता व आमजन मौजूद थे। हालांकि भारी बारिश होने के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह कम नहीं हुआ तथा भारी संख्या में यहां पहुंच कर इन्होंने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया।

ब्यूरो रिपोर्ट शाहपुर

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।