7 जनवरी तक हो सकता है हिमाचल मंत्रीमंडल का गठन

कांगड़ा के तीन विधायकों को मिल सकता है मंत्रीमंडल
उज्जवल हिमाचल। शिमला

हिमाचल प्रदेश में नवनिर्वाचित कांग्रेस सरकार में मंत्रीमंडल के गठन को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन दोपहर बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे। सूत्रों के अनुसार वह कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल व प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी भेंट कर सकते हैं। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मंत्रिमंडल के लिए मंत्रियों के नाम पर चर्चा करेंगे और नाम तय कर ही लौटेंगे।

यह भी पढ़ें : जिला परिषद सोलन की त्रैमासिक बैठक में किया समस्याओं का निपटारा

मंत्रिमंडल गठन में कांगड़ा जिले से चंद्र कुमार और सुधीर शर्मा का नाम लगभग तय माना जा रहा है। वहीं तीसरे मंत्री पद के लिए आशीष बुटेल व आरएस बाली का नाम भी चल रहा है। अब आने वाला समय ही बताएगा कि कौन-कौन विधायक सुक्खू सरकार के मंत्रीमंडल में शामिल होते हैं। वहीं अगर मंत्रिमंडल के गठन में देरी होती है तो मंत्रीमंडल का गठन फिर से एक सप्ताह के लिए लटक जाएगा। आठ जनवरी से राज्यपाल फिर अवकाश पर जाएंगे और 15 को लौटेंगे।

ये हो सकते हैं सुक्खू सरकार केबिनेट के संभावित मंत्री चंद्र कुमार, सुधीर शर्मा, आशीष बुटेल, सुंदर ठाकुर, जगत सिंह नेगी, राजेश धर्माणी, कर्नल धनी राम शांडिल, हर्षवर्धन चौहान, रोहित ठाकुर, विक्रमादित्य सिंह।

संवाददाता : ब्यूरो शिमला

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।