भारत बाल दिवस के तौर पर मनाता है नेहरू जयंती

शिमला: भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को प्यार से चाचा नेहरू कहा जाता था। बच्चों के प्रति नेहरू का प्रेम जगजाहिर है। इस कारण जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन को बच्चों के नाम समर्पित कर दिया गया। हर साल नेहरू जयंती को भारत बाल दिवस के तौर पर मनाता है। पंडित नेहरू का जन्म 14 नवंबर को हुआ था। ऐसे में प्रत्येक वर्ष 14 नवंबर को भारत का बाल दिवस मनाया जाता है। बाल दिवस को लेकर बच्चे बहुत उत्साहित होते हैं। पहले ही बाल दिवस पर कोई सार्वजनिक अवकाश नहीं होता लेकिन बाल दिवस को बच्चों के लिए बहुत धूमधाम से मनाया जाता है।

यह भी पढ़ेंः हिमाचल में बर्फबारी व बारिश का दौर शुरू, शीत लहर की चपेट में प्रदेश

स्कूल-कॉलेज में बच्चों के लिए तरह तरह के रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। जो लोग बड़े हो गए हैं, वह अपने बचपन के दिनों को अक्सर याद करते हैं। उन्हें पता है कि बचपन कितना प्यारा, बेफ्रिक और खूबसूरत हुआ करता था। ऐसे में इस बाल दिवस के मौके पर अपने परिजनों, दोस्तो और करीबियों को बाल दिवस के आकर्षक शुभकामना संदेश भेजकर बधाई दें और बचपन की याद दिलाएं।

बच्चे हैं देश की प्रगति का आधार
करेंगे चाचा नेहरू के सपने साकार

न रोने की वजह होती है,
ना हंसने का कोई बहाना।
ऐसा होता है बचपन,
जो मुझे खुलकर है बिताना।

हम हैं भारत के प्यारे बच्चे
नहीं हैं अक्ल के कच्चे।
बड़ो का करते हैं सम्मान
क्योंकि दिल से होते हैं सच्चे ।

दुनिया का सबसे अच्छा दिन
दुनिया का सबसे अच्छा समय
दुनिया का सबसे हसीन पल
सिर्फ बचपन में ही मिलता है।

बाल दिवस की शुभकामनाएं!

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।