पौंग झील में विदेशी मेहमानों ने दी दस्तक, झील हुई गुलजार

Foreign guests knocked in Pong lake, the lake buzzed
पौंग झील में विदेशी मेहमानों ने दी दस्तक, झील हुई गुलजार

 कांगड़ा: हिमाचल प्रदेश में नदियां, झरने व बर्फ के अलावा भी पर्यटन स्‍थल हैं। हम बात कर रहे हैं कांगड़ा जिला में स्थित पौंग झील की। पंजाब से सटी पौंग झील में इन दिनों पर्यटक घूमने के लिए आ सकते हैं। इन दिनों आपकी यात्रा काफी यादगार रहेगी, क्‍योंकि सर्दी के मौसम में यहां कई प्रजातियों के पक्षी पहुंचते हैं।

यह भी पढ़ेंः देवभूमि शाइनिंग स्टार के ऑडिशन में उमडी भीड, लोगों में भारी उत्साह

पौंग झील में अब विदेशी मेहमानों ने दस्तक दे दी है। पौंग झील में कई प्रजातियों के 20 हजार से ज्‍यादा प्रवासी पक्षी पहुंच गए हैं। इस कारण पौंग झील गुलजार हो गई है। यह मेहमान परिंदे मध्य एशिया, साइबेरिया, चीन, मंगोलिया आदि ठंडे देशों से यहां पहुंचते हैं और जैसे-जैसे और ठंड बढ़ेगी, इनकी संख्या में बढ़ोतरी होगी। अगले माह तक यह संख्या लाखों में पहुंच जाएगी। मार्च महीने तक यह विदेशी मेहमान यहां से वापस लौटेंगे।

ग्रेट क्रिस्टल ग्रेब प्रजाति के 7, ग्रेट करमोरेंट प्रजाति के 12, ग्रे हैरोन प्रजाति के 7, बार हैडिड गूज 17, ब्राह्मणी शैलडक 68, कॉमनटील के 497, नॉर्दर्न पिनटेल 875, कोमनकूट के 1118, ब्लैक हैडिड गल 100, ब्राउन हैडिड गल 67, यूरेशियन विजन 26, गॉडबैल 10 व अन्य प्रजातियों के प्रवासी पक्षियों सहित काफी संख्या में प्रवासी पक्षी पहुंचे हैं।

संवाददाताः ब्यूरो कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।