हिमाचल में मौसम ने ली करवट, तापमान में आई गिरावट

सात जिलों में हिमपात और वर्षा का यलो अलर्ट जारी

Weather took a turn in Himachal, temperature dropped
हिमाचल में मौसम ने ली करवट, तापमान में आई गिरावट

डेस्क: हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट बदल ली है। पहाड़ों सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। इससे पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मैदानी क्षेत्रों में रिमझिम बारिश जारी है। मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार को सात जिलों में हिमपात और वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया है। मंडी, कांगड़ा, शिमला, कुल्‍लू, चंबा, सोलन व सिरमौर के लिए अलर्ट है। इसके अलावा आंधी चलेगी और बिजली गिरने की आशंका है। लाहुल स्पीति, किन्नौर, ऊना, हमीरपुर व बिलासपुर के लिए यह अलर्ट नहीं है।

यह भी पढ़ेंः देवभूमि शाइनिंग स्टार के ऑडिशन में उमडी भीड, लोगों में भारी उत्साह

प्रदेश में अब कड़ाके की ठंड पड़ रही है। न्यूनतम के साथ अधिकतम तापमान में गिरावट जारी है। केलंग में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से पांच डिग्री से भी नीचे दर्ज किया गया और कल्पा में भी तापमान जमाव बिंदु से नीचे है।