लोकसभा चुनाव के मद्देनजर दबाव में तथ्यहीन बयानबाजी कर रहे जयराम ठाकुर: नरेश चौहान

उज्जवल हिमाचल। शिमला

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इन दिनों लगातार सरकार पर हमलावर हैं इस बीच हिमाचल प्रदेश की मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर लोकसभा चुनाव के मद्देनजर दबाव में तथ्यहीन बयानबाजी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लगातार प्रदेश हित में काम कर रहे हैं। विपक्ष के पास कहने के लिए कुछ नहीं है ऐसे में विपक्ष के नेता तथ्यहीन बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री लगातार प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए ऐतिहासिक निर्णय ले रहे हैं।

नरेश चौहान ने कहा कि सरकार लगातार बागवानों के हित में भी महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि कम वक्त में सरकार ने यूनिवर्सल कार्टन में सेब बेचने का फैसला लिया है। 24 किलो की पेटी में बागवानों को 22 किलो सेब का दाम मिल रहा है, जबकि अन्य वजन पेटी और मैटेरियल का है। उन्होंने कहा कि सरकार खुले तौर पर बातचीत के लिए तैयार है।

यह भी पढ़ेंः कांगड़ा में बार-बार बिजली जाना, कट लगना, दुर्भाग्यपूर्णः पंडित अशोक हिमाचली

बागवानो और आढ़तियों को जो समस्या आ रही है, उस पर सरकार बातचीत कर रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी खुद पर पराला मंडी गए हैं। सरकार सकारात्मक रूप से इस बारे में विचार कर रही है। जहां समस्या होगी, उसे खत्म करने का काम किया जाएगा।

प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने महाराष्ट्र में हुई सियासी उठापटक पर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में ये कोई नई बात नहीं है। अजित पवार ने छोटे से वक्त में ही तीसरी बार उप मुख्यमंत्री की शपथ ले ली है। उन्होंने कहा कि जिन नेताओं को केंद्र सरकार की एजेंसियों का डर है, वह भाजपा में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश की जनता सब देख रही है। जनता समझती है कि प्रदेश देश भर की राजनीति में क्या हो रहा है? उन्होंने कहा कि साल 2024 में जनता इसका हिसाब-किताब करेगी।

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।