कमलेश ढिल्लो बने भाजयुमो के महामंत्री

एसके शर्मा। हमीरपुर

बड़सर भाजयुमो ने कार्यकारिणी का विस्तार किया। इसमें कमलेश ढिल्लो को भारतीय जनता युवा मोर्चा बड़सर का महामंत्री बनाया गया है। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय रहे और पूर्व में भी महामंत्री रह चुके हैं। इसी तरह सक्रिय सदस्य के रूप में कार्य करते हुए आज इन्हें एक बार फिर महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। कमलेश ढिल्लो ने भारतीय जनता युवा मोर्चा बड़सर के महामंत्री बनने पर मंडल अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर, भाजयुमो अध्यक्ष संजीव कुमार का धन्यवाद किया है।

उन्होंने कहा कि पूरी निष्ठा के साथ वह अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे और पार्टी की कसौटी पर खरा उतरेंगे। संगठन मजबूती और प्रधानमंत्री मोदी के सपनों का भारत बनाने की दिशा में प्रयासरत रहेंगे। कमलेश ढिल्लों ने कहा है कि जिस उम्मीद और विश्वास के साथ मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है। उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। इस नव दायित्व के लिए पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल, केंद्रीय सूचना, प्रसारण व खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद किया है।