नाचन के हाटेशवरी मंदिर में नाचन भाजपा की समीक्षा बैठक सम्पन

Nachan BJP's review meeting concluded in Hateshwari temple of Nachan
नाचन भाजपा की समीक्षा बैठक

गोहर : नाचन भाजपा मंडल की बैठक मंगलवार को हाटेशवरी मंदिर हटगढ़ में विधायक विनोद कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष सोहन सिंह ने बूथ स्तर पर भाजपा के पक्ष में हुए मतदान का फीड बैक लिया। सभी बूथ अध्यक्षों ने मंडल के पदाधिकारियों के सामने पार्टी पक्ष का रिपोर्ट कार्ड रखा। इस अवसर पर भाजपा के विधायक विनोद कुमार ने कहा है कि अपने तो अपने होते हैं।

यह भी पढ़ें : 27 नवम्बर को शिमला में आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

उन्होंने कहा कि नाचन विस् क्षेत्र में भाजपा के पक्ष में 52 फीसदी मतदान हुआ है। जो नाचन भाजपा को रिकॉर्ड मतों से विजयी करवा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में 45 सीटें आ रही है। विनोद ने कहा कि भाजपा प्रदेश में रिवाज बदलकर बहुमत से सरकार बना रही है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सोहन सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष वेद शर्मा, रविन्द्र राणा, महामंत्री नरेंद्र भंडारी, जिप उपाध्यक्ष मुकेश चंदेल, भाजयुमो अध्यक्ष पंकज ठाकुर समेत अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संवाददाता : संजीव कुमार

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।