पीएम मोदी आज दो रैलियां कर भाजपा के पक्ष में हवा बनाने का करेगें प्रयास

PM Modi will try to create wind in favor of BJP by holding two rallies
पीएम मोदी दो रैलियां कर भाजपा के पक्ष में हवा बनाने का करेगें प्रयास

चंबी: हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के आखिरी दो दिन सियासत खूब गरमाने वाली है। आज पीएम मोदी दो रैलियां कर भाजपा के पक्ष में हवा बनाने का प्रयास करेंगे। पीएम मोदी प्रदेश के जनसंख्‍या के लिहाज से सबसे बड़े जिले कांगड़ा के शाहपुर स्थित चंबी मैदान में रैली करेंगे।

शाहपुर में रैली से पीएम मोदी जिला कांगड़ा की 15 सीटों को साधने का प्रयास करेंगे। वहीं, हमीरपुर जिले के सुजानपुर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की संसदीय स्तर की रैली करेंगे। सबसे अधिक 15 सीटों वाले कांगड़ा जिले में प्रधानमंत्री की रैली महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

पिछली बार मुख्यमंत्री के चेहरे प्रेम कुमार धूमल की हार के कारण चर्चा में आए सुजानपुर में भी भाजपा कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। प्रधानमंत्री इससे पहले मंडी व सोलन जिले में संसदीय स्तर की दो रैलियां कर चुके हैं।

यह भी पढ़ेंः द्रोणाचार्य कॉलेज में फ्रेशर पार्टी का हुआ आयोजन

कांगड़ा से भाजपा प्रत्‍याशी पवन काजल, धर्मशाला से राकेश चौधरी, इंदौरा से रीता धीमान, चंबा से नीलम नैयर, ज्वाली से संजय गुलेरिया भी मंच पर पहुंच गए हैं। पीएम मोदी की यह संसदीय क्षेत्र की रैली है, इसमें 17 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। लेकिन भाजपा का ज्‍यादा फोकस कांगड़ा की 15 सीटों पर दिख रहा है।

पीएम नरेन्‍द्र मोदी का सुबह 11 बजे तक रैली स्‍थल पर पहुंचने का कार्यक्रम बताया जा रहा है। रैली स्‍थल पर लोग पहुंचने लगे है। अभी तक मंच पर सांसद किशन कपूर, सुरेश कश्यप, सरवीण चौधरी, हंस राज, रणवीर निक्का और मेजर विजय सिंह मनकोटिया मंच पर पहुंच गए हैं।

जिला कांगड़ा का हिमाचल की राजनीति में अहम स्‍थान है। यह जिला शिमला की राह सुगम करता आया है। इस जिले में जिस पार्टी ने ज्‍यादा सीटें जीतीं, वही सत्‍ता में आया है। 2017 के चुनाव में भाजपा ने जिला कांगड़ा से 11 सीटें जीती थीं।इस बार भी भाजपा ने कांगड़ा में पूरा जोर लगाया हुआ है। अब प्रचार के आखिरी दौर में मोदी की रैली कर भाजपा बढ़त बनाना चाहती है।

संवाददाताः ब्यूरो चंबी

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।