राम लाल ठाकुर ने दिया कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा

Ram Lal Thakur resigned from the post of Congress State Vice President
राम लाल ठाकुर ने दिया कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा

शिमला। हिमाचल विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राम लाल ठाकुर ने भावुक भरे अंदाज़ से प्रदेश उपाध्यक्ष के पद से दिया इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस की विचार धारा के विरुद्ध कार्य होने से आहत हैं।

पढ़ें यह खबरः- चंबा में हुआ दंगल, लोगों ने उठाया लुत्फ़

राम लाल ठाकुर ने बताया कि वह चुनाव प्रबंधन कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष के पद पर चुनावों तक रहेंगे। उन्होंने कहा कि वह विधानसभा चुनाव भी नहीं लड़ेंगे। अपने आप को कांग्रेस पार्टी का सच्चा सिपाही बताते हुए राम लाल ठाकुर ने कहा कि वर्ष 1972 से वर्तमान समय तक विभिन्न पदों पर काम करता रहा हूं।
शिमला ब्यूरो

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।