सेवा भारती कांगड़ा ने जरूरतमंद बच्चों को सर्दी से बचने के लिए बांटे स्वेटर

Sewa Bharti Kangra distributed sweaters to needy children to avoid cold
सेवा भारती कांगड़ा ने जरूरतमंद बच्चों को सर्दी से बचने के लिए बांटे स्वेटर

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा
सेवा भारती कांगड़ा इकाई ने प्रथम चरण में जरूरतमंद परिवारों को कम्बल सहायता करने के पश्चात् दूसरे चरण में आज 5 जनवरी 2023 को राजकीय प्राथमिक स्कूल उज्जैन व वीरता तथा सीनियर सेकेंडरी स्कूल वीरता में भ्रमण कर अति जरूरतमंद 54 बच्चों को सर्दी से बचाव हेतु स्वेटर सहायता दे कर नर सेवा नारायण सेवा के प्रकल्प को आगे बढ़ाने का प्रयास किया।

उपरोक्त सेवा कार्य को आगे बढ़ाने में विनोद अग्रवाल प्रदेश कैशियर ओम् प्रकाश, जोगेंद्र राणा, सुरेन्द्र ठाकुर, अनिल शर्मा, कैप्टन अशोक मेहरा, सुमन सैनी व के.एस.डढवाल, संजय शर्मा के अतिरिक्त अन्य सेवार्थियों ने भरपूर सहयोग किया। सेवा भारती कांगड़ा इकाई जरूरतमंदों की सहायता हेतु हर समय तैयार रहती है।

संवाददाताः ब्यूरो कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।