मिनर्वा कॉलेज में शरण कॉलेज ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी

Sharan College won overall trophy in Minerva College

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

शरण कॉलेज ऑफ एजुकेशन फ़ॉर वूमेन घुरकड़ी (काँगड़ा) की प्रशिक्षु छात्राओं ने मिनर्वा कॉलेज के एक्सप्रेशन 2023 कार्यक्रम में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। बीएड प्रथम वर्ष की छात्रा वैशाली ने बेस्ट आउट ऑफ बेस्ट प्रतियोगिता में दूसरा, डीएलएड प्रथम वर्ष की छात्रा काज़ल ने कोलॉज मेकिंग में प्रथम, समूह नृत्य में कनिका, नेहा, सोनम, समीक्षा, लता, सिमरन, दीक्षित और सांदली ने तीसरा स्थान हासिल किया। ओवरऑल विजेता की ट्राफी भी शरण कॉलेज ने ही जीती।

शरण कॉलेज की सभी छात्राओं ने एचपीयू मंडी के संकायाध्यक्ष (डीन) डॉ. राजेश द्वारा सर्टिफिकेट और पदक प्राप्त किए। कॉलेज पहुंचने पर कॉलेज प्रबन्धक एच. के. चाँद सैनी, निदेशक शालिनी सैनी तथा प्राचार्य डॉ. सुमन शर्मा ने छात्राओं का स्वागत किया तथा उनकी भरपूर प्रशंसा की। कॉलेज की प्राचार्य डॉ. सुमन शर्मा ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि शरण कॉलेज को आप जैसी प्रशिक्षु होनहार छात्राओं पर गर्व है। छात्राओं ने अपना हुनर दिखाकर अपनी विशेष पहचान बनाई है। उन्होंने छात्राओं के भविष्य की सुखद कामना की। साथ ही अध्यापकों तथा अभिभावकों को भी बधाई दी।

यह भी पढ़ेंः  नाचन के अनिल ठाकुर जिला श्रम कल्याण अधिकारी व निखिल ठाकुर कैप्टन इंडियन आर्मी मेडिकल कोर में चयनित

इस दौरान प्रशिक्षु छात्राओं के लिए वो दिन योजना के तहत गेस्ट लेक्चर का भी आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से डॉ. गरिमा, चाइल्ड डेवलेपमेन्ट प्रोजेक्ट ऑफिसर कांगड़ा, मिसेज वंदना कटोच, सुपरिवाइज्र अनिता रन्धावा, अशोक शर्मा, आँगनबाड़ी कार्यकर्ता, सिविल हॉस्पिटल कांगड़ा की एडोलोसेन्ट कौंसलर वंदना शामिल रही। जिसके अंतर्गत उन्होंने छात्राओं को मासिक धर्म सम्बन्धी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की।

संवाददाताः अंकित वालिया

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।