मांगों को लेकर संघ की एक दिन की सांकेतिक हड़ताल

उमेश भारद्वाज। सुंदरनगर

भारतीय जीवन बीमा निगम कर्मचारी संघ द्वारा वीरवार को अपनी मांगों को लेकर एक दिन की सांकेतिक हड़ताल की गई। इस मौके पर कर्मचारियों ने केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों, निजीकरण का जहां विरोध जताया। वहीं, पुरानी पैंशन योजना की बहाली व अगस्त 2017 से लंबित वेतन वृद्धि इत्यादि को जल्द लागू करने की मांग उठाई।

भारतीय जीवन बीमा निगम कर्मचारी संघ के सदस्यों ने सुंदरनगर में एलआईसी कार्यालय के बाहर अपनी मांगों को लेकर नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया। कर्मचारी संघ ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र गौर न किया गया, तो वे भविष्य में अपने आंदोलन को उग्र करने पर विवश हो जाएंगे। इस मौके पर भारतीय जीवन बीमा निगम कर्मचारी संघ के प्रधान संजय पटियाल, महामंत्री गौरव शर्मा, संयुक्त सचिव गौरव शर्मा व अनिल पटियाल सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।