- Advertisement -spot_img
16.4 C
Shimla
Tuesday, March 28, 2023

जिला मंडी में आगमन पर मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से हुआ स्वागत

Must read

उज्जवल हिमाचल। मंड़ी
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का जिला मंडी में उनके पहले दौरे के दौरान सुंदरनगर हेलीपैड आगमन पर लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उनके साथ हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी उपस्थित थीं।

यह भी पढ़ें : शिव चलोटू मंदिर का किया जाएगा सौंदर्यीकरण: केवल सिंह पठानिया

इस अवसर पर विधायक राकेश जम्वाल व चंद्रशेखर, कांग्रेस पार्टी के नेता सोहन लाल ठाकुर, चंपा ठाकुर, जे.के. आज़ाद, पवन ठाकुर, पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी, पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता, उपायुक्त अरिंदम चौधरी, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री और भारी संख्या में लोग उपस्थित थे। सुंदरनगर से हटगढ़ तक रास्ते में जगह-जगह लोगों ने परंपरागत संगीत व वाद्ययंत्रों की धुनों के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

संवाददाताः ब्यूरो मंडी

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।

 

 

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest News

%d bloggers like this: