प्रदेश डिपो संचालक समिति के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री सुक्खू के सामने रखा अपनी समस्याओं का पिटारा

The office bearers of State Depot Steering Committee put their problems in front of Chief Minister Sukhu
प्रदेश डिपो संचालक समिति के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री सुक्खू के सामने रखा अपनी समस्याओं का पिटारा

उज्जवल हिमाचल। नूरपुर
प्रदेश डिपो संचालक समिति के पदाधिकारियों का एक शिष्टमंडल नूरपुर लोक निर्माण विभाग विश्राम ग्रह के प्रांगण में प्रदेश पीडीसी डिपो संचालक समिति के काँगड़ा ज़िलाध्यक्ष सुदर्शन शर्मा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री सुक्खू से मुलाकात की व नूरपुर आगमन पर शॉल और टोपी पहना कर सम्मानित किया।

पीडीएस प्रदेश डिपो संचालक समिति के पदाधिकारियों ने मुख्यमन्त्री महोदय को अपनी बीस हज़ार प्रतिमाह सेलरी के प्रति अवगत करवाया व अतिशीघ्र समाधान हेतु आग्रह किया। जिसके लिए मुख्यमन्त्री महोदय ने समाधान हेतु आश्वस्त किया।

यह भी पढ़ेंः राष्ट्रीय बालिका दिवस सप्ताह के तहत कोहला में हुआ महिला सभा का आयोजन

पीडीएस ज़िलाध्यक्ष काँगड़ा सुदर्शन शर्मा ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमन्त्री ने डिपो संचालकों को सरकार व जनता के मध्य ताकतवर कड़ीं बताया व राष्ट्र निर्माण में मुख्य योगदान बताया।
इस मौके पर नूरपुर पीडीएस ब्लॉक के अध्यक्ष मुनीश महाजन, प्रदेश सचिव कमल सिंह, प्रीतम चंद शर्मा, प्रदेश सह सचिव सुरजीत सिंह, विक्रम सिंह विटु व अन्य जिलों के पदाधिकारी भी मौजूद थे।

संवाददाताः विनय महाजन

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।