पौंग झील में इस बार पहुंचे पहले की तुलना में ज्यादा विदेशी पक्षी, पहली बार देखी गई लंबी पूंछ वाली साइबेरियन बत्तख

This time more foreign birds than before arrived in Pong lake, long tail Siberian duck seen for the first time

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

कांगड़ा जिले के पौंग डैम में इन दिनों देश-विदेश से भारी तादात में प्रवासी पक्षी पहुंचे हैं। हिमाचल प्रदेश में पहली बार एक लंबी पूंछ वाली साइबेरियन बत्तख देखी गई। झील में विचरण करने हर साल की तरह इस साल भी उत्तर, पश्चिम, मध्य और दक्षिण भारत के अलावा हजारों विदेशी प्रवासी पक्षी पहुंचे हैं। विदेशी पक्षियों की संख्या पिछले वर्ष 1,10,309 थी, जो इस वर्ष 1,17,022 हो गई है। इन दिनों ज्यादातर पक्षी तिब्बत, मध्य एशिया, रूस और साइबेरिया के ट्रांस हिमालयी क्षेत्र से पोंग झील की ओर पलायन करते हैं।

वन्य प्राणी विभाग के प्रमुख राजीव कुमार ने बताया कि पौंग में पहुंचीं अन्य प्रजातियों में लैसर व्हाइट फ्रंटेड गूज, रेड क्रस्टेड पोचर्ड, फेरुजिनस पोचर्ड, पाइड एवोकेट, नॉर्दर्न लैपविंग, कॉमन केस्ट्रेल प्रमुख है। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में पहली बार एक लंबी पूंछ वाली साइबेरियन बत्तख देखी गई। पक्षी सर्वेक्षण के दौरान एक रिंग्ड बार हेडेड गूज भी देखा गया है।

यह भी पढ़ेंः IT के क्षेत्र में भारत ने अमेरिका की सिलिकॉन वैली को भी छोड़ा पीछे: अनुराग

पिछले कुछ वर्षों से पौंग झील भी प्रवासी पक्षियों के लिए सर्दियों में विचरण करने के लिए एक आदर्श स्थल बन गया है। पौंग झील में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी वार्षिक जल पक्षी सर्वेक्षण 2023 30 और 31 जनवरी को किया गया। पक्षी सर्वेक्षण के दौरान रिकॉर्ड किए गए पक्षियों की कुल संख्या 1,17,022 पाई गई, जिनमें 108 प्रजातियां शामिल हैं। इस बार पहले की तुलना में ज्यादा पक्षी पहुंचे हैं।

संवाददाताः ब्यूरो कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।