पौंग डैम में मछुआरों की समस्याओं को लेकर जवाली में बैठक आयोजित

Meeting held in Jawali regarding the problems of fishermen in Pong Dam
मछुआरों को नहीं दिया गया बन्द सीजन राहत भत्ता

जवाली : दी फिशरीज सोसायटीज एसोसिएशन पौंग डैम की बैठक जवाली में एसोसिएशन प्रधान जसवंत सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें मछुआरों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जसवंत सिंह ने कहा कि पौंग झील में करीबन 2300 मछुआरे मछली पकड़ने का कार्य करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं तथा इनका एकमात्र यही कारोबार है। उन्होंने कहा कि अभी तक मछुआरों को बन्द सीजन राहत भत्ता नहीं दिया गया है।

इसके अलावा पौंग झील में प्रवासी पक्षी पहुंच गए हैं जोकि पौंग झील में डाले गए मछली बीज को चट कर रहे हैं तथा मछुआरों के जाल में फंसी मछलियों को भी चट कर रहे हैं। जसवंत सिंह ने कहा कि मछली का उत्पादन भी घटता ही जा रहा है। मछुआरों के जालों में कम मछली फंसने के कारण मछुआरों के चेहरों पर मायूसी छाई हुई है। मछुआरे अपने परिवार का पालन-पोषण करने में अपने आपको असमर्थ समझ रहे हैं।

यह भी पढे़ं : बड़ा हादसा: 100 फुट गहरी खाई में गिरी कार, पत्नी की मौके पर मौत

जसवंत सिंह ने कहा कि आजतक सरकारों द्वारा मछुआरों के हितार्थ कोई नीति नहीं बनाई गई है, जिससे मछुआरों में काफी रोष है। जसवंत सिंह ने सरकार व मत्स्य विभाग से मांग की है कि मछुआरों को बंद सीजन राहत भत्ता अतिशीघ्र दिया जाए तथा जब तक प्रवासी पक्षी पौंग झील में रहते हैं तब तक अतिरिक्त राहत भत्ता दिया जाए। इस मौके पर महासचिव केवल सिंह कुटलैहडिया, मिलखी राम, तरसेम चंद, परस राम इत्यादि मौजूद रहे।

संवाददाता : चैन गुलेरिया

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।