शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म, मामला दर्ज

Woman raped on the pretext of marriage, case registered
युवक के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज

चम्बा: प्रदेश में महिलाओं के साथ दुष्कर्म के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इस कारण महिलाएं एवंम लडकियां अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं करती हैं। ताजा मामले में चम्बा जिले के चुराह क्षेत्र में एक महिला ने युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। इसकी शिकायत पुलिस थाना तीसा में दर्ज करवाई है। पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, महिला ने बताया कि कुछ साल पूर्व उसके पति की मौत हो गई थी। इस बीच 2 साल पहले उसकी मुलाकात एक युवक से हुई जोकि प्यार में बदल गई और युवक ने उसके साथ शादी करने का वायदा किया। 2 साल से युवक शादी के बहाने उससे शारीरिक सबंध बनाता रहा।

यह भी पढ़ेंः कांगड़ाः सांप के डसने से महिला की मौत

जब महिला को पता चला कि युवक शादीशुदा है तो उसने उससे दूरी बना ली। कुछ दिन पहले युवक उसके कमरे में आया ओर उसके विरोध के बावजूद जबरदस्ती संबंध बनाए। यही नहीं, युवक उसके कमरे से 3000 रुपए भी चुराकर ले गया। एसपी अभिषेक यादव ने बताया कि शिकायत मिली है। आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस थाना तीसा में मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें।