शिमलाः पूरा देश कांग्रेस मुक्त हो गया है। दो राज्यों में ही कांग्रेस की सरकार बची हैं। कांग्रेस में वरिष्ठ नेताओं की अनदेखी हो रही हैं जिससे नेता सबसे पुरानी पार्टी से किनारा कर रहें हैं यह बात शिमला में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कही।
यह भी पढ़ेंः विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा ने कसी कमर
सुरेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस में वरिष्ठ नेताओं की अनदेखी के बाद गुलाम नबी आजाद जैसे बड़े नेता ने पार्टी छोड़ी। अब रामलाल ठाकुर के आंसू से कांग्रेस की फुट सामने आ गई हैं। प्रतिभा सिंह ने भी इस अनदेखी की बात मानी हैं। भाजपा को इससे फायदा ही होगा। बीजेपी संगठित होकर चुनाव लड़ेगी ओर प्रदेश में रिवाज़ बदलेगी।
वहीं, उन्होंने कहा कि पीएम 24 को युवा मोर्चा की रैली को सम्बोधित करेंगे। रैली में 1लाख से ज्यादा युवाओं के शामिल होने का लक्ष्य रखा गया हैं। मोदी युवाओं में नया जोश का संचार करेंगे।