अधर में लटका गगल-ठानपुरी फोरलेन का कार्य

Gagal-Thanpuri forelane work hanging in the balance
जिला कांगड़ा और जिला मंडी के बीच चल रहा पठानकोट-मंडी फोरलेन का निर्माण कार्य

कांगड़ा : जिला कांगड़ा और जिला मंडी में पठानकोट-मंडी फोरलेन का निर्माण कार्य चल रहा है। जिला कांगड़ा के अंतर्गत आते फोरलेन के भाग का निर्माण कार्य चरणबद्ध तरीके से चल रहा है। हालांकि इस निर्माण कार्य के बीच गगल से ठानपुरी तक फोरलेन का कार्य अभी तक नहीं हो पाएगा। इसका मुख्य कारण है गगल स्थित कांगड़ा हवाई अड्डा विस्तारीकरण का प्रस्ताव। भारतीय विमानन प्राधिकरण ने एनएचएआइ को एयरपोर्ट के आसपास क्षेत्र में फोरलेन का कार्य करने से फिलहाल इनकार किया है। इसके चलते गगल से ठानपुरी तक 12 किलोमीटर के क्षेत्र में फोरलेन का कार्य अभी नहीं होगा। अब इसके बाद एनएचएआइ ने तय किया है कि जब तक एयरपोर्ट अथॉरटी एयरपोर्ट विस्तारीकरण को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं करती, तब तक फोरलेन का निर्माण कार्य नहीं होगा।ॉ

यह भी पढे़ं : धमेटा में आयोजित हुआ खंड स्तरीय युवा उत्सव

ठानुपरी से परौर तक के चरण की बात की जाए तो केंद्र सरकार की ओर से इसके लिए 815 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। एनएचएआइ ने इस चरण के निर्माण कार्य के लिए फोरेस्ट क्लीयरेंस के लिए केस भेज दिया है। विधानसभा चुनावों के चलते इसमें अभी तक कोई खास प्रगति नहीं हुई है, लेकिन दिसंबर माह में फोरेस्ट क्लीयरेंस आ जाएगी। इसके बाद ठानपुरी से परौर चरण का निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा।

फोरलेन के बनने से जिले में ये क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे

कंडवाल, नागाबाड़ी, राजा का बाग, जसूर, छतरोली, जाच्छ व बौढ़ पर विस्थापन की मार पड़ेगी। नगरोटा बगवां के तहत रजियाणा, सदरपुर, ठानपुरी, बड़ोई, कुनेहड़, कायस्थबाड़ी, रंहू, लाहडू, तरयाड़, द्रुगा, खटरैहड़, मुहालकड़, पंतेहड़, उपरली अंबाड़ी, झिकली अंबाड़ी, मलां खास, पुंखड, मलां, अंबाड़ी व गुहरेड़ा तक लोग प्रभावित होंगे। पालमपुर के चेली, टांडा, दरंग, परौर, झिकला मैंझा, फरेढ़, जसूं, भट्टू समूला, अरला, रायपुर टी एस्टेट, बाग बूहला, दैहन, वनघिहार, बदेहड़, कसौटी, पट्टी, दियोग्रां, परनोह, बडोहल, बगेहड़, मझैरनू, खुडली, रक्कड़, मझैरना व उपरला मझैरना क्षेत्र प्रभावित होंगे।

संवाददाता : ब्यूरो कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।