पुलिस भर्ती पेपर लीक मामला: दो आरोपियों ने किया कांगड़ा कोर्ट में सरेंडर

Police recruitment paper leak case: Two accused surrender in Kangra court
अदालत ने दोनों को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

कांगड़ा : हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले में नई अपडेट के मुताबिक दो आरोपियों ने कांगड़ा कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है। सरकारी नौकरी को लेकर कोचिंग देने वाले विनीत कुमार निवासी शंकरपुर मुंगेर, बिहार और वेद प्रकाश निवासी रामबिग्गा कुंड आथवन डिग्री नालंदा बिहार पुलिस की वांटेड लिस्ट में शामिल थे। दोनों ने पुलिस भर्ती का पेपर लीक कर अभ्यर्थियों को बेचा था। पुलिस अधीक्षक खुशहाल चंद शर्मा ने बताया कि आरोपी एक संस्थान में कोचिंग देते थे और वहीं से उन्होंने पुलिस भर्ती का पेपर अभ्यर्थियों को बेचा था। शुक्रवार को उन्हें कांगड़ा में न्यायाधीश शिखा लखनपाल की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दोनों को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

यह भी पढ़ें : अब कारगिल की वादियों में भी अपने स्वाद का जादू बिखेरेगा लाहौल का आलू

इस मामले में आईओ पुष्पराज ने बताया कि पुलिस आरोपियों से पेपर खरीदने और उसे आगे किस-किस को बेचा है, इसके बारे में अब जानकारी हासिल की जाएगी। हांलाकि इस बीच यह आशंका भी जताई जा रही है कि पूछताछ के बाद कांगड़ा जिला सहित प्रदेश में कई और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। गौरतलब कि पुलिस कांस्टेबलों के 1334 पदों की भर्ती के लिए 27 मार्च को प्रदेश भर में 81 केंद्रों में लिखित परीक्षा हुई थी। पेपर लीक मामले में पुलिस ने प्रदेश और बाहरी राज्यों से अब तक करीब 137 आरोपी गिरफ्तार किए, जिनमें बाहरी राज्यों से ही 22 आरोपी शामिल हैं।

संवाददाता : ब्यूरो कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।