हमेशा गरीब जनता की सेवा में लगा रहता है रोटरी क्लब शाहपुरः पठानिया

Rotary Club Shahpur is always engaged in the service of poor people: Pathania

उज्जवल हिमाचल। शाहपुर

कांग्रेस कार्यलय रैत में विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के नवनिर्वाचित विधायक केवल सिंह पठानिया को पुरानी पेंशन शाहपुर संघ ने बधाई दी। विधायक केवल सिंह पठानिया ने प्रदेश एवं शाहपुर की समस्त जनता का कांग्रेस पार्टी को पूर्ण बहुमत से जीताने पर तहदिल से धन्यवाद किया। पठानिया ने कहा कि पहली कैबिनेट में हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों को पुरानी पेंशन लागू कर दी जाएगी। कांग्रेस पार्टी ने चुनावों के समय जो जनता से वादे किए हैं उन पर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम सत्ता के लिए नहीं बल्कि प्रदेश में काम करने आए है।

आज विधायक केवल सिंह पठानिया ने वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दरिणी में रोटरी क्लब शाहपुर द्वारा आयोजित मेडिकल कैम्प में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। पठानिया ने आए हुए अलग-अलग विभाग के डॉक्टरों को एक-एक पौधा एवं टोपी पहनाकर सम्मानित किया।

मुख्यातिथि विधायक केवल सिंह पठानिया को रोटरी क्लब के जिला अध्यक्ष गंधर्व पठानिया एवं रोटरी क्लब शाहपुर के अध्यक्ष राजेश राणा सहित सभी पदाधिकारियों ने शाल टोपी एव प्रतिचिन्ह देकर सम्मानित किया। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के प्रिंसिपल नरेंद्र कुमार सहित सभी स्टाफ ने मुख्यातिथि पठानिया को शाल टोपी पहनाकर सम्मानित किया।

यह भी पढ़ेंः देश की एकता व अखंडता में इंदिरा गांधी का सर्वाेच्च बलिदान स्मरणीयः मुख्यमंत्री

पठानिया ने कहा कि रोटरी क्लब शाहपुर ने गरीब जनता के लिए सराहनीय कार्य किए है और हरदम जनता की सेवा में लगे रहते है। उन्होनें रोटरी क्लब के सभी पदाधिकारियों को बधाई दी और सेवाएं देने के लिए आए हुए सिटी हॉस्पिटल कांगड़ा के सभी डॉक्टरों एव अन्य स्टाफ के कार्य को भी सराहा। पठानिया ने जनता की सेवा में लगे हुए रोटरी क्लब शाहपुर को अपनी विधायक निधि से 11 हजार देने की घोषणा की।

इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता देवदत्त शर्मा, ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा, रोटरी क्लब जिला सेक्टरी गंधर्व पठानिया, राजेश राणा रोटरी क्लब अध्यक्ष शाहपुर, डॉक्टर कांत इवेंट मैनेजर, नरेश लगवाल रोटरी, अश्वनी धीमान, प्रदीप बलोरिया जिला पब्लिककेशन, रजत बलोरिया, डॉक्टर बरजिंदर शील, अमित शर्मा, रमन महाजन, धार कंडी कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शशी पाल शर्मा, रजिंदर शर्मा उप प्रधान, जिला परिषद सदस्य रितिका शर्मा, पवन पठानिया, आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

संवाददाताः ब्यूरो शाहपुर

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।