रावमापा कुठेहड़ा में आत्मरक्षा के प्रशिक्षण का किया गया आयोजन

रावमापा कुठेहड़ा में आत्मरक्षा के प्रशिक्षण का किया गया आयोजन

उज्जवल हिमाचल। जोगिंद्रनगर
उपमंडल की ग्राम पंचायत कुठेहड़ा में स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुठेहड़ा में आत्मरक्षा का प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण 23 दिसम्बर 2022 से 03 जनवरी 2023 तक आयोजित हुआ।

पुलिस विभाग के कर्मचारी सुनील कुमार द्वारा कक्षा नवमीं से बाहरवीं तक की 19 छात्राओं को यह प्रशिक्षण दिया गया ताकि भविष्य में संकट के समय खुद अपनी सुरक्षा कर सके।

इस कार्यक्रम के दौरान 19 छात्राओं को आत्मरक्षा के विभिन्न तरह के गुर सिखाए गए। सभी छात्राओं ने लग्न व रूचि के साथ प्रशिक्षण में भाग लिया।

यह खबर पढ़ेंः नई सरकार नई शुरुआत नया सालः विक्रमादित्य

इस प्रशिक्षण अवधि में नवम कक्षा की कंचन राणा, दशम कक्षा की नव्या, ग्याहरवीं कक्षा की तनिषा राणा और बाहरवीं कक्षा की सिमरन ठाकुर का सबसे अच्छा प्रदर्शन रहा।

इस प्रशिक्षण के अंतिम दिन पाठशाला की प्रधानाचार्या सरिता ठाकुर ने अपना बहुमुल्य सन्देश सभी छात्राओं को दिया और अच्छा प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को शुभकामनाएं दी।

संवाददाताः जतिन लटावा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।