उज्जवल हिमाचल। योल
दाडी निवासी 97 वर्षीय वरिष्ठ पत्रकार रोशन लाल धीमान नहीं रहे। वह पिछले छह माह से अस्वस्थ चल रहे थे। पूर्व जयराम सरकार ने उन्हें लोकतन्त्र के प्रहरी सम्मान पुरस्कार से भी सम्मानित किया था। यह सम्मान उन्हें देश भर में आपातकाल के दौरान चलाए गए।
यह भी पढ़ेंः वर्तमान पंचायत के प्रतिनिधियों की नाकामी के चलते पूर्व प्रधान ने कोरम पूरा करने का उठाया ऐतिहासिक कदम
25 जून 1975 से 21 मार्च 1977 तक चलाए गए रक्षा के लिए अभियान में अहम भूमिका निभाने के लिए प्रद्धत किया गया था। उन्होंने उर्दू अखबार से अपना पत्रकारिता का सफर शुरू किया था। इसके बाद विभिन्न समाचार पत्रों से जुड़े रहे। शुक्रवार को उनका अन्तिम संस्कार दाड़ी के मोक्ष धाम में किया गया।