चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी को मनाया जाता है राम नवमी का महाउत्सव

चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी को मनाया जाता है राम नवमी का महाउत्सव

उज्जवल हिमाचल। डेस्क
चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को राम नवमी (Ram Navmi) का महाउत्सव मनाया जाता है। इस साल 30 मार्च को यह पर्व मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, इस दिन ही भगवान विष्णु के अवतार प्रभु श्रीराम का जन्म हुआ था। इस बार राम नवमी पर कई ग्रहों का अद्भुत महासंयोग बन रहा है।

काशी के विद्वान पंडित संजय उपाध्याय के मुताबिक, रामनवमी पर हंसराज योग, पंच महापुरुष योग, बुधादित्य योग के साथ भंग राजयोग बन रहा है। जिसमें पूजा करने से न सिर्फ भगवान राम का आशीर्वाद मिलेगा बल्कि भक्तों की हर मनोकामना भी पूर्ण होगी।

यह खबर पढ़ेंः MCM DAV कॉलेज के तीन अभ्यर्थियों का पीआई सॉफ्ट कंपनी में हुआ चयन


काशी के विद्वान और ज्योतिषविद् पंडित संजय उपाध्याय ने बताया कि इस बार राम नवमी पर बृहस्पति, सूर्य और बुध एक साथ मीन राशि में है। बुध और बृहस्पति के मीन राशि में होने के कारण भंग राज योग बन रहा है, तो दूसरे तरह गुरु हंस राज योग बना रहे हैं। इसके अलावा सूर्य और बुध की युति बुधादित्य योग बना रही है।

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।