आज और कल खिलेगी धूप, परसों के बाद फिर खराब होने की आशंका!

Today and tomorrow the sun will bloom, the day after tomorrow there is a possibility of getting worse again!
आज और कल खिलेगी धूप, परसों के बाद फिर खराब होने की आशंका!

डेस्क: हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी के बाद कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रोहतांग सहित शिंकुला, बारालाचा व अन्य दर्रों में दो फीट ताजा हिमपात हुआ है। सोमवार को शिमला के नारकंडा, मनाली व चंबा जिले के डलहौजी में सीजन का पहला हिमपात हुआ।

मौसम विभाग के अनुसार कुछ दिन मौसम साफ रहने का अनुमान है। हालांकि, कुछ स्थानों पर बादल छाए रहने की संभावना है। अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। 17 नवंबर से फिर मौसम सक्रिय होगा।
हिमपात व वर्षा के बाद समूचे प्रदेश शीतलहर चल रही है।

यह भी पढ़ेंः जयराम मंत्रिमंडल बैठक के फैसले जो लटक गए, क्या नई सरकार बनते ही होगें पूरे!

प्रदेशभर में 150 सड़कें बंद हैं। इनमें लाहुल स्पीति में 139, कुल्लू में पांच, कांगड़ा में तीन, चंबा में दो और शिमला में एक सड़क बंद हैं। इन्हें यातायात के लिए खोलने का प्रयास किया जा रहा है। केलंग में 14 और कल्पा में दो सेंटीमीटर बर्फ गिरी है।

सीजन में ऐसा पहली बार हुआ है, जबकि कई स्थानों पर पांच से 10 डिग्री सेल्सियस से अधिक अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। अधिकतम तापमान में सबसे अधिक गिरावट रिकांगपिओ में 10.6, चंबा व भुंतर में 10, कल्पा में 8.8, मंडी में 8.3, मनाली मे 7.8 डिग्री तक की गिरावट आई है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना में 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

कहां कितना तापमान रहा (डिग्री सेल्सियस)