त्रिलोक कपूर ने धर्मशाला भाजपा मीडिया सेंटर का किया शुभारंभ

Trilok Kapoor launches Dharamshala BJP Media Center
यही अंतर है भाजपा और कांग्रेस पार्टी में!

धर्मशालाः चम्बा संसदीय क्षेत्र के प्रभारी एवं प्रदेश भाजपा के महामंत्री त्रिलोक कपूर ने रविवार को धर्मशाला के होटल सेंटर प्वाईंट में धर्मशाला भाजपा मीडिया सेंटर का शुभारंभ किया। पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा एक लोकतांत्रिक पद्धति से संगठन के क्षेत्र में भी आगे बढ़ रही है, कांग्रेस की भांति नहीं कि वंशवाद से निकला व्यकित पार्टी का नेतृत्व करेगा।

उन्होंने कहा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में प्रदेश में होने वाले हर चुनावों में पार्टी विभिन्न प्रक्रिया से गुजरेगी। उन्होंने कहा पूरे प्रदेश संसदीय क्षेत्र स्तर पर मंडलों की बैठकों का आयोजन किया गया। इन बैठकों में सभी ने अपनी राय को लेकर एक गुप्त मतदान किया है तथा मतदान की इन सभी पेटियों को भाजपा हेड क्वाटर शिमला भेजा जा रहा है, जहां पर इनको खोला जाएगा तथा इनकी समीक्षा होगी। उन्होंने कहा इससे यह भी पता लगेगा कि उस क्षेत्र के कार्यकर्ता की भावना क्या है।

यह भी पढ़ेंः शराब माफिया पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

उन्होंने कहा यही अंतर है भाजपा और कांग्रेस पार्टी में। त्रिलोक कपूर ने कहा कि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं की भावना से चलती है और कांग्रेस वंश और परिवारवाद से चलती है। इस मौके पर उनके साथ प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा, जिला कांगड़ा भाजपा अध्यक्ष चंद्रभूषण नाग, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता उमेश दत्त, भाजपा प्रवक्ता संजय शर्मा व मुख्यमंत्री के मीडिया क्वाईनेटर विश्व चक्षु व सचिन शर्मा भी मौजूद थे।

ब्यूरो धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।