सिविल अस्पताल कांगड़ा में जल्द भरे जाएंगे क्लास-4 के रिक्त पद

Annual meeting of RKS concluded at Civil Hospital Kangra
नागरिक अस्पताल कांगड़ा में RKS की सालाना बैठक संपन्न
उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

नागरिक अस्पताल कांगड़ा में रोगी कल्याण समिति के शासी निकाय की बैठक आज नवीन तंवर एसडीएम कांगड़ा की अध्यक्षता में अनुमंडल पदाधिकारी (नागरिक) के सभाकक्ष में संपन्न हुई। इस दौरान बीएमओ त्यारा डा संजय भारद्वाज, नागरिक अस्पताल कांगड़ा के प्रभारी एसएमओ विवेक कुमार करोल मुख्य रूप से मौजूद रहे। बैठक में सालाना आय व्यय के बारे में उपमंडल अधिकारी कांगड़ा नवीन तंवर को अवगत करवाया गया। इसी के साथ अस्पताल में जरूरत के लिए जरूरी चीजों को भी एसडीएम कांगड़ा नवीन तंवर के समक्ष विवेक करोल द्वारा विस्तारपूर्वक जानकारी देकर रखा गया।

विवेक करोल ने बताया कि एक 22 साल पुरानी हमारे अस्पताल में वैन मौजूद हैं जिसकी अब लगभग आयु पूरी हो चुकी है। अस्पताल को एक नए वाहन की जरूरत है ताकि किसी मरीज को जरुरत के समय कोई दिक्कत ना हो। बैठक में आगे चर्चा करते हुए विवेक करोल ने जानकारी दी कि चोरी, डकैती,आग लगने जैसी घटनाओं पर भी लोगो द्वारा 108 की सेवाओं का प्रयोग किया जा सकता है। पुलिस व्यवस्था भी 108 हेल्पलाइन में मौजूद रहती है।

यह भी पढ़ें : जखबड़ के लापता व्यक्ति का बेली में मिला शव

एसडीएम कांगड़ा नवीन तंवर ने बताया कि क्लास 4 के सात में से छह पद रिक्त पड़े है और भी कुछ पद यहां रिक्त पड़े है जिन्हे उपायुक्त कांगड़ा को अवगत करवाकर भरवाने के प्रयास किए जाएंगे। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा, नरिंदर त्रेहन, अजय खट्टा एक्सईएन पीडब्ल्यूडी कांगड़ा, उमेद सिंह फोरमैन कांगड़ा, रमेश सिंह जेई आईपीएच सेक्शन कांगड़ा, रमेश कुमार जेई सिवरेज विभाग कांगड़ा, बीडीसी चेयरमैन बबिता संधू, डा. राज्य लक्ष्मी ऑफिसर एसडीएएमओ कांगड़ा आदि मौजूद रहे।

संवाददाता : अंकित वालिया

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।