वाल्मीकि मंदिर कांगड़ा में मनाया जाएगा वाल्मीकि प्रकट उत्सव

Valmiki manifest festival
वाल्मीकि सभा कांगड़ा की बैठक संपन्न

कांगड़ाः कांगड़ा में आज दोपहर वाल्मीकि सभा कांगड़ा की बैठक संपन्न हुई। जिसमें प्रधान किरण कुमार सहोंत्रा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान वाल्मीकि प्रकट उत्सव बड़ी ही धूमधाम से वाल्मीकि मंदिर कांगड़ा में मनाया जा रहा है।

कार्यक्रम का आगाज 08-10-2022 को प्रातः अखंड रामायण पाठ के साथ 10ः00 बजे से होगा। इस दौरान शोभा यात्रा शाम 4ः00 बजे होगी। जिसमें शहर के कईं गणमान्य व्यक्ति शिरकत करेंगे। झंडा रसम रविवार 9,10 2022 को प्रातः 10ः00 बजे होगी। जिसके बाद लंगर दोपहर 1ः00 बजे से आरंभ होगा।

यह भी पढ़ेंः KCCB ने नैहरियां में लगाया वित्तीय साक्षरता शिविर

इसके बाद भजन संध्या शाम 6ः00 बजे से आरंभ होगी। जिसमें मशहूर पंजाबी गायक पेजी शाह कोटी अपनी हाजिरी भरेंगे। उनके साथ हिमाचल की शान कुमार साहिल, सुनील सूफी, सौरभ शर्मा व कुमारी सोनम चौधरी भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस पर हाजिरी भरेंगे। भगवान वाल्मीकि प्रकट उत्सव के उपलक्ष में वाल्मीकि सभा कांगड़ा, भगवान वाल्मीकि महिला मंडल व युवा वर्ग इस बैठक में उपस्थित रहे।

संवाददाताः अंकित वालिया।

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें।