दिवाली पर चलेंगी HRTC की 23 स्पेशल बसें, ऑनलाइन बुकिंग शुरू

23 special buses of HRTC will run on Diwali, online booking starts
21 और 22 अक्तूबर को इन बसों के लिए यात्री ऑनलाइन बुकिंग करवा सकते हैं।

डेस्कः दिल्ली में नौकरी करने वाले प्रदेश के लोगों के लिए दिवाली पर देश की राजधानी से हिमाचल पथ परिवहन निगम की 23 स्पेशल बसें चलेंगी। इस बार ये बसें डिपो प्रबंधन नहीं, बल्कि दिल्ली में मौजूद एचआरटीसी के ट्रैफिक मैनेजर अखिल अग्निहोत्री की देखरेख में चलाई जा रही हैं। 21 और 22 अक्तूबर को इन बसों के लिए यात्री ऑनलाइन बुकिंग करवा सकते हैं। दिल्ली के लिए रूट पर चलने वाली सभी बसें एडवांस में बुक हो गई हैं। ऐसे में ट्रैफिक मैनेजर ने 23 बसों की व्यवस्था दिल्ली से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों के लिए की है।

इन बसों में 21 अक्तूबर को शाम 7ः04 बजे दिल्ली से हमीरपुर वाया भोटा, 7ः46 पर दिल्ली से हमीरपुर वाया भोटा, 9ः38 बजे दिल्ली से हमीरपुर वाया भोटा, 9ः35 बजे दिल्ली से हमीरपुर वाया वाया भोटा वोल्वो, 9ः18 बजे दिल्ली से कांगड़ा वाया देहरा चलेंगी। 9ः21 बजे दिल्ली से सुजानपुर वाया नादौन, 8ः21 बजे दिल्ली से पालमपुर वाया सुजानपुर, 7ः55 पर दिल्ली से पालमपुर वाया जयसिंहपुर, 9ः25 पर दिल्ली से पालमपुर वाया सुजानपुर, 7ः47 पर दिल्ली से बैजनाथ वाया देहरा कांगड़ा, 8ः52 पर दिल्ली से बैजनाथ वाया देहरा कांगड़ा, 9ः16 पर दिल्ली से बैजनाथ वाया देहरा कांगड़ा, 7ः30 पर दिल्ली से सरकाघाट वाया बिलासपुर, 8ः55 दिल्ली से सरकाघाट वाया बिलासपुर, 9ः28 पर दिल्ली से कांगड़ा वाया नादौन ज्वालाजी, 6ः35 पर दिल्ली से पालमपुर वाया नादौन सुजानपुर, 8ः44 पर दिल्ली से धर्मशाला वाया देहरा कांगड़ा वोल्वो,

7ः41 पर दिल्ली से धर्मशाला वाया देहरा कांगड़ा, 9ः17 पर दिल्ली से धर्मशाला वाया देहरा कांगड़ा, 9ः01 पर दिल्ली से ऊना वाया चंडीगढ़, 8ः26 पर दिल्ली से मनाली वाया बिलासपुर, 9ः36 पर दिल्ली से शिमला वाया चंडीगढ़ बसें 21 और 22 अक्तूबर को दिल्ली से चलेंगी। 22 अक्तूबर को 8ः25 पर दिल्ली से मंडी वाया बिलासपुर बस चलेगी। दिल्ली में एचआरटीसी के ट्रैफिक मैनेजर अखिल अग्निहोत्री ने कहा कि इस बार दिल्ली से ही लोगों को प्रदेश के विभिन्न हिस्सों के लिए बसें उपलब्ध करवाई गई हैं। 21 और 22 को घर जाने वाले लोग इनकी ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। ऑनलाइन बुकिंग शुरू है।

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।