उज्जवल हिमाचल। शाहपुर
विधायक केवल सिंह पठानिया ने आज हिमुण्डा विभाग के चीफ इंजीनियर सुरिन्दर वशिष्ठ, एसडीएम धर्मशाला शिल्पी, एसडीएम शाहपुर डॉक्टर मुरारी लाल, डीएफओ संजीव शर्मा, XEN PWD राजीव शर्मा, SDO PWD कालिया, पटवारी सुधेड़ एव लांजनी पंचायत, टूरिज्म विभाग के एडीशनल डिप्टी संजय शर्मा एवं अन्य अधिकारियों के साथ नरघोटा गाँव की हिमुण्डा कलोनी का दौरा किया।
सर्वप्रथम विधायक केवल सिंह पठानिया ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का कांगड़ा जिला को पर्यटन नगरी की दृष्टि से राजधानी घोषित करने के लिए तहदिल से धन्यवाद किया। इस दौरान पठानिया ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के कुछ गाँव पर्यटन के लिए चयनित हुए हैं। जिसकी आज हकीकत जानने के लिए पंचायत सुधेड़ के नरघोटा गाँव में हिमुण्डा की जमीन पर पर्यटन की कई योजनाएं चलाने के लिए जमीन की वास्तु स्थिति जानकर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को रिपोर्ट भेजी जाएगी। टूरिस्ट की दृष्टि से रच्छयालु गाँव में भी जमीन देखी गई है। अब वास्तु स्थिति मुख्यमंत्री के पास भेजी जाएगी उसके बाद इस पर काम शुरू किया जाएगा।
विधायक पठानिया ने कहा कि आज जमीन देखने के दौरे का मतलब ये है कि जो मुख्यमंत्री सोच रहें हैं वो सही मायने में धरातल पर दिखे। विधानसभा क्षेत्र शाहपुर में नड्डी में टेंट लगाने की बात हो रही है। रोपवे को गुना माता, करेरी, ब्लह में लगाने पर काम किया जाएगा। उन्होने कहा कि एअरपोर्ट गगल को एक्सपेंशन करने के लिए जोरां से कम चल पड़ा है जिससे कांगड़ा जिला को पर्यटन की दृष्टि से बल मिलेगा।
यह भी पढ़ेंः खाना खजाना मेरी खाद्य विरासत विषय पर मंडी में कई प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह का कांगड़ा की जनता से प्यार के कारण आज काँगड़ा को अपना हक मिल रहा है। पोंगबान्ध में 232 कोरोड़ का प्रोजेक्ट मिला है और देहरा के अंदर चिड़िया घर बनाने की बात की जा रही है। ये तोहफे मुख्यमंत्री ने कांगड़ा जिला की जनता को दिए हैं। पठानिया ने कहा कि जब-जब कांग्रेस पार्टी की प्रदेश में सरकार आई है तब-तब कांगड़ा की जनता को हमेशा न्याय मिला है। इस मौके पर उप प्रधान मदन ठाकुर, बलराज भरियाल, बलवंत राणा, प्रदीप बलोरिया आदि गणमान्य स्थानीय लोग मोजूद रहे।