परमजीत सिंह को मिली कांगड़ा वाल्मीकि सभा की कमान

Paramjit Singh got command of Kangra Valmiki Sabha
प्रमन चटवाल वाल्मीकि सभा के चेयरमैन मनोनीत
उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

कांगड़ा वार्ड नबंर 4 में जिला वाल्मीकि सभा जिला कांगड़ा पंजीकृत के मुख्य पदाधिकारियों की अहम बैठक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुदेश सहोंतरा की अध्यक्षता में संपन हुई। जिला वाल्मीकि सभा के पदाधिकारियों ने नवगठित कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और मुकेश अग्निहोत्री को उप मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश बनने पर हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई दी और आशा व्यक्त की कि अब आने वाले समय में मुख्य्मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में वाल्मीकि समुदाय की अनदेखी नहीं होगी।

इस विषय पर जिला वाल्मीकि सभा के मुख्य पदाधिकारियों ने अपनी रणनीति तैयार करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के सम्मुख सर्वसम्मति से प्रस्ताव रखा कि प्रमन चटवाल की कार्यकुशलता, समाज के प्रति निस्वार्थ सेवा भाव, सच्ची लग्न को देखते हुए जिला वाल्मीकि सभा पंजीकृत का चेयरमैन मनोनीत किया जाए। जिला वाल्मीकि सभा के जिला मुख्य प्रभारी परमजीत सिंह को जिला वाल्मीकि सभा पंजीकृत जिला कांगड़ा का अध्यक्ष बनाया जाए। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के लिए सभी के विचार सुनने के उपरांत व सभी की राय से सर्वसम्मति से प्रस्ताविक न्युक्तियों को मोहर लगा कर अपना निर्णय पदाधिकारियों के पक्ष में सुना दिया। जिसका सभी ने स्वागत किया है।

यह भी पढ़ें : माइनस 15 डिग्री तापमान भी नहीं रोक पाया खिलाड़ियों का हौंसला, आइस हॉकी में बहा रहे बहा रहे पसीना

जिला वाल्मीकि सभा कांगड़ा पंजीकृत को अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा पंजीकृत नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जीएस द्वारा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की सिफारिश पर राष्ट्र स्तर पर समर्थन प्राप्त है। नवनियुक्त जिला वाल्मीकि सभा पंजीकृत के जिला अध्यक्ष परमजीत सिंह ने जिला वाल्मीकि सभा के पदाधिकारियों का दिल से धन्यवाद किया और विश्वास दिलाया कि जो विश्वास व जिम्मेवारी समाज के प्रति मुझे दी गई है, मैं अपने पदाधिकारियों व समाज को आश्वासन दिलाता हूं की उनकी आकांक्षाओं पर खरा उतरने के लिए व समाज को एक सूत्र में बांधने के लिए हर सम्भव प्रयास करूंगा। जिला वाल्मीकि सभा पंजीकृत जिला कांगड़ा के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े पदाधिकारियों, सदस्यों व समाज के लोगों ने जिला सभा के इस महत्वपूर्ण निर्णय का स्वागत किया है और जिलाध्यक्ष परमजीत सिंह के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का आश्वासन दिया।

संवाददाता : अंकित वालिया

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।