सुक्खू नायक फिल्म के मुख्यमंत्री की तरह कर रहे काम: राज महाजन

Sukhu Nayak is acting like the Chief Minister of the film: Raj Mahajan
सुक्खू नायक फिल्म के मुख्यमंत्री की तरह कर रहे काम: राज महाजन

उज्जवल हिमाचल। धर्मशाला
राज्य स्वास्थ्य समिति (नेशनल हेल्थ मिशन) अनुबंध कर्मचारी संघ हि.प्र. के प्रदेश प्रेस सचिव राज महाजन ने धर्मशाला में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत प्रदेशभर में लगभग 2400 कर्मचारी अपनी सेवाएं दे रहे हैं लेकिन आज तक किसी भी सरकार द्वारा इन कर्मचारियों के लिए नियमतिकरण की कोई स्थाई नीति नहीं बनाई गई है।

राज महाजन ने बताया कि प्रदेश में नवनियुक्त सरकार का गठन हुआ है। जिसकी कमान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने संभाली है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संघ हि.प्र के पदाधिकारी चुनाव से पहले माननीय मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू एवं उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को भी मिले थे।

जिसमें उन्होंने संघ को इन कर्मचारियों के लिए स्थाई नीति बनाने का भरोसा भी संघ को दिया था। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संघ की नवगठित कार्यकारिणी हाल ही में मुख्यमंत्री एवं मुख्यमंत्री को सरकार बनने के बाद शिमला भी मिल चुकी है। जिसमें संघ को सरकार द्वारा जल्द ही सकारात्मक निर्णय लेने का भरोसा दिलाया गया है, उन्होंने बताया की चार तारीख से धर्मशाला में सरकार पहला शीतकालीन सत्र चल रहा है।

जिसमें विधायकों को शपथ भी दिलाई जा चुकी है, इसी कड़ी में संघ ने एक बार पुनः मुख्यमंत्री को धर्मशाला में सम्मानित कर इन कर्मचारियों के अंधकारमय जीवन में नियमतिकरण की मांग को पूरा कर उजाला लाने का आग्रह किया है। राज महाजन ने बताया कि विभिन्न पदों पर कार्यरत ये कर्मचारी शैक्षणिक एवं तकनीकी तौर पर सक्षम हैं एवं विभाग और सरकार में पूर्व में बहुत बार राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत हो चुकी है।

यह खबर पढ़ेंः मार्च में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट धर्मशाला बोर्ड ने की जारी

स्वास्थ्य विभाग में रीढ़ की हड्डी की तरह कार्य करने वाले इन कर्मचारियों ने चाहे वो कोरोना जैसी वैश्विक महामारी का समय हो या क्षय रोग उन्मूलन का कार्यक्रम या स्कूल में पढ़ रहे बच्चों के स्वास्थ्य जांचने का जिम्मा अपना योगदान शत्-प्रतिशत दिया है।

उन्होंने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू नायक फिल्म के मुख्यमंत्री की तरह बहुत ही प्रत्यक्ष और अच्छे निर्णय ले रहे हैं। जिससे इन कर्मचारियों में वर्षों से लंबित पड़ी मांग को पूरा होने का भी शत्-प्रतिशत उम्मीद जगी है, उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों को ओपीएस देने का जो वादा किया था, वो भी सरकार पहली कैबिनेट में रखने जा रही है।

जो सच में कर्मचारी हितैषी होने का बहुत बड़ा परिमाण है, उन्होंने सरकार से प्रार्थना की है कि सरकार इन कर्मचारियों को नियमतिकरण की स्थाई नीति बनाकर राहत प्रदान करे। यह 2400 परिवार सरकार के हमेशा ऋणी रहेंगे। इस मौके पर जिला कांगड़ा के अध्यक्ष बख्शीश सिंह एवं महासचिव विशाल शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

संवाददाताः ब्यूरो धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।