विश्व हृदय दिवस पर RPGMC TANDA में किया गया आयोजन

World Heart Day organized at RPGMC TANDA
आज डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय टांडा के हृदय रोग विभाग द्वारा विश्व हृदय दिवस वर्ल्ड हार्ट डे 2022 का आयोजन किया गया।

कांगड़ाः आज डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय टांडा के हृदय रोग विभाग द्वारा विश्व हृदय दिवस वर्ल्ड हार्ट डे 2022 का आयोजन किया गया। इस उपलक्ष पर विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया गया पोस्टर मेकिंग, रंगोली एवं वाद विवाद प्रतियोगिता जिसमे नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

इस उपलक्ष पर डॉ. मुकुल भटनागर विभागाध्यक्ष हृदय रोग विभाग ने उपस्थित रोगियों से हृदय रोग संबन्धी महत्वपूर्ण जानकारी सांझा की और विश्व हृदय दिवस 2022 की थी। यूज़ हार्ट फॉर एव्री हार्ट के बारे में जागरूक किया। विजेता प्रतिभागियों को टांडा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. भानु अवस्थी ने सम्मानित किया, इस अवसर पर डॉ. धीरज कपूर विभागाध्यक्ष मेडिसिन विभाग, अन्य विभागों के चिकित्सकगण एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

कांगड़ा ब्यूरो।

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।