बिलासपुर हॉकी संघ में यशवंत चैहान को सर्वसम्मति से चुना कार्यकारी प्रधान

Yashwant Chauhan elected unanimously as executive head of Bilaspur Hockey Association
हॉकी बिलासपुर संघ की बैठक वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न

बिलासपुर : बिलासपुर जिला के लुहणु मैदान में रविवार को हॉकी बिलासपुर संघ की बैठक वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में पूर्व हॉकी खिलाड़ियों सहित बीसीसीआई सीनियर टूर्नामेंट कमेटी सदस्य विशाल जगोता विशेष रूप से मौजूद रहे। प्रधान पंकज शर्मा द्वारा इस्तीफा दिए जाने के लिए बाद प्रधान पद खाली चल रहा था। बैठक में पूर्व नेशनल हॉकी खिलाड़ी यशवंत चैहान को सर्वसम्मति से कार्यकारी प्रधान चुना गया। इसी दौरान कुछ अन्य पद भी भरे गए।

यह भी पढ़ें : दर्दनाक हादसा: मतदान के बाद घर जा रही कार का एक्सीडेंट, एक की मौत एक गंभीर घायल

जिसके तहत राजीव शर्मा को संयुक्त सचिव, झंडूता विस क्षेत्र से आशीष गौतम, घुमारवीं से ऋषि गुज्जर को चुना गया। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों की फेहरिस्त में ब्रजेश कौशल, विकास पुंडीर, रवि धीमान, सतीश ठाकुर, जितेंद्र ठाकुर, चेत राम, लक्ष्मी देवी को शामिल किया गया। इस अवसर पर नवनियुक्त प्रधान यशवंत चैहान ने विश्वास दिलाया कि हॉकी खेल के उत्थान के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने इस जिम्मेवारी को सौंपने के लिए केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर तथा
बीसीसीआई सीनियर टूर्नामेंट कमेटी सदस्य विशाल जगोता का आभार जताया।

संवाददाता : सुरेंद्र जम्वाल

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।