हिमाचल में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी

Rain and snowfall continues in Himachal
बर्फबारी के कारण तापमान में काफी गिरावट आई है

शिमलाः प्रदेश में ठंड धीरे-धीरे दस्तक दे रही है। हिमाचल के जिला लाहौल स्पीति, कुल्लू, किन्नौर, मंडी और कांगड़ा की पहाड़ियां बर्फ की सफेद चादर से ढक गई हैं। प्रदेश में हो रही बारिश व ऊंची चोटियों में बर्फबारी से पूरे हिमाचल में ठंड बढ़ रही है। देश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश का दौर अभी भी जारी है।

मौसम विभाग के मुताबिक, एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र हरियाणा और आसपास के इलाकों पर बना हुआ है। इसके आलावा उत्तरी तमिलनाडु और आसपास के इलाकों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।

यह भी पढ़ेंः भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष का फतेहपुर में डोर टू डोर कार्यक्रम

प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही बारिश और बर्फबारी के कारण तापमान में काफी गिरावट आई है। हिमाचल में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। कल तक बारिश का दौर जारी रहेगा।